
मोतिहारी : मोतिहारी जिले के भारत-नेपाल सीमा स्थित अरुणा नदी में अमेरिका के अमेजन नदी में पाए जाने वाले अमेरिकन प्रजाति के पांच मछली को मछुआरे ने पकड़ा है। बता दें कि यह कैट फिश मछली अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाती है जो काफी खतरनाक होती है। स्थानीय युवकों के द्वारा मछली पकड़ने के दौरान पांच मछलियों को पकड़ा है। यह मछली शिकारी मछली होती है जो अन्य सभी मछलियों को मारकर शिकार करती है।
यह दक्षिण अमेरिका के अमेजन नदी में पाए जाने वाली मछली है।
यह अमेरिकन कैटफिस के नाम से जाना जाता है। इस मछली की सबसे खास बात यह है कि इसका आकार और इसके शरीर पर बिल्ली जैसी चित्र बनी होती है। इसलिए इसको अमेरिकन कैट फीस मछली बोलते हैं। साथ ही इस प्रजाति के मछली मिलने से अगल-बगल के लोगो में हाहाकार मच गया और काफी लोग इस मछली को देखने के लिए इकट्ठा हो गए।
यह भी पढ़े : PM आवास योजना में भारी गड़बड़ी, रिश्वतखोरी का खेल लगातार जारी…
यह भी देखें :
सोहराब आलम की रिपोर्ट




