Saturday, July 12, 2025

Related Posts

कोनार नदी में बहे मछुआरे का शव 15 घंटे बाद बरामद

बेरमो :  बोकारो थर्मल स्थित कोनार नदी में गुरुवार को मछुआरा दशरथ केवट उर्फ भोखला केवट पानी के तेज बहाव में बह गया। शुक्रवार को दशरथ केवट के परिजनों और गांव वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब 15 घंटे के बाद दशरथ का शव बोडया बस्ती स्थित सरैयाघाट से बरामद हुआ। लोगों ने इसकी जानकारी बोकारो थर्मल पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रिपोर्ट : मनोज कुमार

जनप्रतिनिधियों ने नहीं समझा दर्द तो ग्रामीणों ने दशरथ मांझी की राह चलकर खुद किया सड़क निर्माण