जेएसएससी कर्मचारी का अपहरण कर मांगी फिरौती, पांचों आरोपित गिरफ्तार

रांची:  खरसीदाग थाना पुलिस ने जेएसएससी के कर्मचारी विजय लाल उरांव का अपहरण कर पांच लाख रुपये फिरौती मांगने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में संजय महतो, सूरज कुमार, अभिराम महतो, अर्पित शर्मा और अजय महतो शामिल हैं।

मामला विजय लाल की पत्नी मुंदरी टोप्पो के बयान पर दर्ज किया गया। मुंदरी ने पुलिस को बताया कि 27 नवंबर को विजय लाल उरांव अपनी कार से कार्यालय जा रहे थे, तभी घर से कुछ ही दूरी पर दो गाड़ियों में सवार आठ से दस लोग आए और उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बाद में विजय लाल ने पत्नी को फोन कर बताया कि उसे बुंडू की ओर ले जाया जा रहा है और उसका अपहरण कर लिया गया है। कुछ समय बाद एक और फोन आया, जिसमें अपहरणकर्ता ने विजय लाल को जंगल में बांधकर रखने और पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर हत्या की धमकी दी।

मुंदरी ने तत्काल 20,000 रुपये की रकम आरोपित संजय महतो के मोबाइल पर भेजी। इसके बाद मुंदरी ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने विजय के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया और संजय महतो के मोबाइल के लोकेशन से घुर्वा स्थित रिंग रोड पर आरोपितों को पकड़ लिया। इस प्रकार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img