Ranchi: खबर राजधानी रांची से है। पुलिस ने देसी कट्टा के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
Ranchi: वारदात की साजिश नाकाम
जानकारी के अनुसार, मुंगेर से हथियार लाकर खरीद-बिक्री का काम किया जाता था। पुलिस सभी के आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। गिरफ्तार आरोपियों में हर्ष कुमार, अनुज महतो, अंकुर कुमार, अभिषेक कुमार, मंतोष कुमार शामिल है। इनकी गिरफ्तारी पंडरा थाना क्षेत्र से हुई है।
Highlights


















