रांची. खबर राजधानी रांची से है। प्रदेश की रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने झारखंड के पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में दायर याचिका को खारिज कर दिया है।
पांच पूर्व मंत्रियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
दरअसल, प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, लुईस मरांडी, नीरा यादव, नीलकंठ सिंह मुंडा और रणधीर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। जानकारी के अनुसार, सोशल एक्टिविस्ट पंकज यादव ने साल 2020 में यह याचिका दाखिल की थी और प्रदेश के पूर्व पांच मंत्रियों पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाया था।
Highlights