बेतिया के एक ही गांव से पांच नाबालिग लड़किया गायब, सीसीटीवी के आधार पर मामले को सुलझाने में लगी पुलिस
बेतिया : बड़ी खबर बेतिया से है जहां एक गांव से पांच नाबालिक लड़कियां अचानक गायब है। एक साथ पांच बेटियों के गायब होने के बाद कुमारबाग के लखौरा गांव में सन्नाटा है। गांव की 5 किशोरियां एक साथ निकल गई जिसकी तलाश जारी है। ग्रामीण पृष्ठभूमि की गायब 5 लड़कियों में किसी ने अपने घर में सिलाई के नाम पर तो किसी ने खेत जाने का बहाना किया। अचानक गायब लड़कियों की देर शाम तक तलाश की गई जब वो नहीं पहुंची तो पुलिस से शिकायत की गई।
सीसीटीवी से सुराग तलाशने में लगी पुलिस
फिलहाल कुमारबाग पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज तलाश शुरू कर दिया है। एक साथ गायब हुई किशोरियों की तलाश के लिए पुलिस टीम स्टेशन और बस पड़ाव पर सीसीटीवी से सुराग पाने की कोशिश कर रही है। एक साथ एक ही मोहल्ला की पांचों लड़कियां कहा गायब हो गई अबूझ पहेली बनी हुई है। परिजनों अपनी बेटियों की तस्वीर लेकर पुलिस से गुहार लगा रहे है।
गायब हुई पांच बच्चियों में मुनमुन कुमारी,17 वर्ष, काजल कुमारी,16 वर्ष, रामानती कुमारी 14 वर्ष, निगम कुमारी 15 वर्ष, निपु कुमारी 14 वर्ष की बताई जा रही है।
भागलपुर से चार बच्चियां हुई थी फरार
गौरतलब हो कि इससे पहले भागलपुर से चार बच्चियां लापता हो गई थी। जिसके बाद तरह तरह के कयास लगाये जाने लगे थे। मामलों को लेकर भागलपुर पुलिस की भी काफी किरकिरी हुई थी हालांकि 21 दिनों के बाद मुंबई स्थिति एक सुधार गृह से सभी बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया था।
ये भी पढ़े : बिहार बजट राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्पों को मजबूती देगा – तारकिशोर प्रसाद
दीपक कुमार की रिपोर्ट
Highlights


