नालंदा : नालंदा जिले के बिहारशरीफ शहर में शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएम शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा ने किया है। बता दें कि यह फ्लैग मार्च बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण केंद्र मैदान से निकालकर पूरे शहर में भ्रमण किया है। तथा लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से शारदीय नवरात्र हर्षाल्लास के साथ मनाने का अपील किया।
रजनीश किरण की रिपोर्ट


















