Advertisement
Advertisement

आवास बोर्ड की जमीन पर बने फ्लैटों की नीलामी की जाएगी

रांची: झारखंड आवास बोर्ड के प्लॉट पर बने फ्लैटों की नीलामी की जाएगी। खाली प्लॉट पर बहुमंजिली इमारतें विकसित की जाएंगी, ताकि आवास की जरूरत पूरी की जा सके।

इसके लिए बोर्ड के पास उपलब्ध जमीन और फ्लैटों की सूची तैयार होगी। साथ ही कितनी जमीन का अतिक्रमण किया गया, उसका भी लिस्ट तैयार होगा।

यह निर्देश नगर विकास सचिव चंद्रशेखर ने शनिवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में सभी प्रभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की दिशा में भी कार्रवाई करने के लिए कहा।

बैठक में ग्रेटर रांची प्राधिकार के प्रतिनिधियों को राज्यस्तरीय प्रबंध मुख्यालय बनाने के लिए धुर्वा डैम के आसपास जमीन उपलब्ध कराने को कहा, ताकि एनडीआरएफ की टीम जलाशय में प्रशिक्षण भी दे सके।

सचिव ने निकाय के पदाधिकारियों को आम लोगों से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने के लिए कहा। रांची नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या दूर करने का निर्देश दिया।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...