खगड़िया में बाढ़ का कहर, गंगा व गंडक नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि, लोगों का हाल बेहाल

खगड़िया : खगड़िया जिले में विगत कुछ दिनों से गंगा एवं गंडक नदियों के जलस्तर में निरंतर वृद्धि के कारण जिले के परबत्ता प्रखंड में लगभग 15 पंचायत में गंगा के चपेट में आ गया है। माधवपुर, कबेला, दरियापुर भेलवा, जोरवारपुर, तेमथा करारी, कुल्हड़िया, भरसो, सौढ उत्तरी, सौढ दक्षिणी और लगार गांव में बाढ़ का पानी पूरी तरह से घुस चुका है। वहीं गोगरी प्रखंड के बोरना, रामपुर, बन्नी, कटघरा, गोगरी, झिटकीया एवं नगर परिषद क्षेत्र के मीरगंज, शारदा नगर, मानसी के नगर पंचायत वार्ड-5 के जालिम बाबू टोला, मटिहानी व खगड़िया प्रखंड के रहीमपुर उत्तरी, रहीमपुर मध्य, रहीमपुर दक्षिणी एवं नगर परिषद क्षेत्र वार्ड-30 तथा 31 के पूर्णतः बाढ़ की चपेट में आने की गंभीर स्थिति में है। इस विकट आपदा ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है और बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित आश्रय स्थलों पर शरण लिए हुए हैं।

goal 22Scope News

 

जिले के सांसद राजेश वर्मा ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया दौरा

आपको बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने अपने क्षेत्र में आए बाढ़ का दौरा किया और बाढ़ ग्रस्त लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। वहीं जिले की मुख्य आजीविका कृषि एवं पशुपालन पर आधारित है जो बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुई है। खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं, पशुओं के चारे की भारी कमी उत्पन्न हो गई है, कई घर बाढ़-कटाव में नष्ट हो चुके हैं। किसानों एवं पशुपालकों को गहरी आर्थिक क्षति पहुंची है। हजारों परिवार आजीविका संकट का सामना कर रहे हैं।

यह भी देखें :

सांसद राजेश ने रेलवे पार बाढ़ प्रभावित लोगों से स्थल पर जाकर उनकी समस्या से अवगत हुए

सांसद राजेश वर्मा ने खगड़िया के कोशी कॉलेज में विगत तीन दिनों से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों से आज मुलाकात कर उनकी सभी मांगों को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि आने वाले सप्ताह में कुलाधिपति महोदय से मिलकर मांगो को स्वीकृत कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही रेलवे पार बाढ़ प्रभावित लोगों से स्थल पर जाकर उनकी समस्या से अवगत हुए। खगड़िया विधानसभा अंतर्गत मानसी प्रखंड के चैधा बन्नी के बांध पर बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरण किया। वहां चल रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण कर सुचारू रूप से चलाने का निर्देश दिया।

Khagria Barh 1 22Scope News

सांसद ने निरीक्षण कर सूखा राशन व प्लास्टिक सीट का किया वितरण

सांसद ने खगड़िया विधानसभा के रहमपुर उतरी पंचायत में बाढ़ प्रभावित सहनी टोला , कुर्मी टोला एवं ननकू मंडल टोला का निरीक्षण कर सूखा राशन और प्लास्टिक सीट वितरण किया। खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र स्थित बापू मध्य विद्यालय में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए चल रहे सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान बारिश की वजह से उत्पन्न हुई जलजमाव की स्थिति को देखते हुए त्वरित अनुमंडल पदाधिकारी एवं स्थानीय पदाधिकारी को पानी निकासी के लिए अविलंब मोटर पंप के माध्यम से पानी निकालने की प्रकिया को सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि आज मेरे संसदीय क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर निवासी पार्टी के जिला प्रधान महासचिव शम्मी पासवान के आवास पहुंचा। जहां स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। परमानपुर के युवा साथियों ने जिस गर्मजोशी से आतिथ्य सत्कार किया। उंसके लिए मैं सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त करता हूं।

Khagria Barh 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार में पानी से हाहाकार, पटना सहित जिलों के शहरों सहित अस्पताल में भारी जलजमाव, लोग परेशान

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img