रांची : चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती है। इस मामले में रोजाना सुनवाई हो रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में फिर से जेल जाना पड़ सकता है। रांची की सीबीआई कोर्ट ने उस आवेदन को खारिज कर दिया जिसमें लालू प्रसाद यादव सहित सभी आरोपियों ने फिजिकल सुनवाई करने का आवेदन दिया था। अदालत ने इस मामले में रोजाना बहस का आदेश दिया है। डोरंडा कोषागार से 135.39 करोड की अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, डॉक्टर आरके राणा, ध्रुव भगत सहित 110 लोगों ने कोर्ट में आवेदन दिया है। इसमें कहा गया था कि जब तक फिजिकली सुनवाई शुरू नहीं हो जाती तब तक सुनवाई टाली जाए। लेकिन कोर्ट इस मामले की सुनवाई वर्चुअली और फिजिकली जल्द से जल्द खत्म करना चाहती है। अगर फिजिकल सुनवाई होगी तो कोर्ट में अधिक से अधिक 5 लोग ही उपस्थित रह सकेंगे।
चारा घोटाला मामलाः लालू यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...
Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...
Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...
Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...
Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...
Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

















