रांची : चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बहस शुरू करने लिए कोर्ट से समय मांगा है। मामले पर अब 17 अगस्त को सुनवाई होगी।
कुछ ने अदालत के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती देने का मन बना लिया है। सीबीआई की विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में लालू यादव को छोड़कर अन्य 85 आरोपियों की ओर से याचिका दाखिल की गई है।
इस मामले में उनकी ओर से अदालत से कुछ समय मांगा गया है। याचिका में कहा गया है कि उनके आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे इसके लिए उन्हें कुछ समय दिया जाए। उनके अधिवक्ता ने अदालत से कहा कि वह अपने मुवक्किल से बात करके बहस शुरू करेंगे, जिसके लिए उन्हें कुछ वक्त दिया जाए। इसके बाद अदालत ने 17 अगस्त को अगली तारीख दी है।







