यात्रियों की सहूलियत के लिए रांची रेल मंडल की पहल, कई ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

206
यात्रियों की सहूलियत के लिए रांची रेल मंडल की पहल, कई ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
यात्रियों की सहूलियत के लिए रांची रेल मंडल की पहल, कई ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
Advertisment

रांची: गर्मी की छुट्टियों और यात्रा के बढ़ते दबाव को देखते हुए रांची रेल मंडल ने यात्रियों को राहत देने की दिशा में अहम कदम उठाया है। प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं।

Advertisment

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में 12 जून को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 18611 रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में भी 12 जून को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती मांग और प्रतीक्षा सूची में फंसे यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। आगे भी यात्री भार के अनुसार अन्य ट्रेनों में कोच बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

इस कदम से जहां यात्रियों को यात्रा में सुविधा होगी, वहीं प्रतीक्षा सूची वालों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।

 

Advertisement