Advertisment

इस कारण से गई नगर परिषद के उपसभापति की कुर्सी, नहीं तो…

डीएम को भेजी गई रिपोर्ट

कैमूर : जिले के नगर परिषद भभुआ में नगर परिषद के उपसभापति नाहिदा परवीन की कुर्सी वोटिंग के बाद चली गई है। 19 वोटों से उनको हार मिली है। जिसके बाद इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

दरअसल कैमूर जिले के नगर परिषद भभुआ के उपसभापति के खिलाफ 7 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसके आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अविश्वास प्रस्ताव का वोटिंग कराने के लिए मजिस्ट्रेट और पर्याप्त बल का अनुशंसा किया था। 17 अगस्त को वोटिंग की तिथि रखा गया था।

अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पर्यवेक्षक की उपस्थिति में नगर परिषद भभुआ के सभागार कक्ष में उपसभापति के खिलाफ वोटिंग किया गया। जिसमें उनके विरोध में 19 मत पड़े, और 3 लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने कहा कि वोटिंग के दौरान उपसभापति के खिलाफ 19 मत पड़े हैं। इस तरह से उप सभापति की कुर्सी अब खाली हो गई है। जिसका रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। उसके बाद चुनाव के लिए अगले तिथि का निर्धारण होगा।

Bokaro Sickle Cell Screening: बोकारो के ग्रामीण इलाकों में भी मिलेगी...

Bokaro Sickle Cell Screening: झारखंड के बोकारो जिले में स्वास्थ्य विभाग सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया का समय पर पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग सिस्टम...

Hemant Soren JPSC Exam Cancellation: 14वीं JPSC समेत दो बैकलॉग परीक्षाएं...

Hemant Soren JPSC Exam Cancellation: झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को JPSC परीक्षाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने...

Jharkhand Vidhan Sabha Monsoon Session: छात्रों के लाठीचार्ज पर विधानसभा में...

Jharkhand Vidhan Sabha Monsoon Session, रांची: झारखंड विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को भारी हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा...