Donald Trump के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर

डिजिटल डेस्क : Donald Trump के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति Donald Trump 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। उस समारोह में अमेरिकी आमंत्रण पर भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण में भारतीय अमेरिकी ‘ढोल बैंड’ को भी आमंत्रण

ट्रंप के शपथ लेने के बाद आयोजित होने वाली परेड में शामिल होने के लिए एक भारतीय अमेरिकी ‘ढोल बैंड’ को भी आमंत्रित किया गया है। यह परेड कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद परिसर) से व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का अधिकारिक आवास एवं कार्यालय) तक निकाली जाएगी।

एस. जयशंकर की फाइल फोटो
एस. जयशंकर की फाइल फोटो

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टेक्सास स्थित भारतीय पारंपरिक ‘ढोल बैंड’ समूह ‘शिवम ढोल ताशा पाठक’ अपनी जीवंत ताल और जोशीले धुन के साथ वाशिंगटन में इस कार्यक्रम के दौरान दुनिया को भारत की समृद्ध संगीत परंपराओं की एक झलक पेश करेगा, जिसे विश्व भर में लाखों लोग देखेंगे। यह पहली बार है, जब टेक्सास राज्य से भारतीय पारंपरिक ‘ढोल बैंड’ समूह इतने भव्य मंच पर प्रदर्शन करेगा।

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर

बीते 7 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित घोषित हुए Donald Trump

बता दें कि अमेरिका में पिछले साल नवंबर में संपन्न हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में Donald Trump को 312 इलेक्टोरल वोट्स और हैरिस को 226 इलेक्टोरल वोट्स मिले थे। चुनाव में बहुमत के लिए किसी प्रत्याशी को 270 इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत होती है।

बाद में नए  साल पर इससे पहले 7 जनवरी को ट्रंप की जीत की आधिकारिक घोषणा की गई थी। इस दौरान अमेरिकी संसद कैपिटल हिल के संयुक्त सत्र में इलेक्टोरल कॉलेज के वोट गिने गए। यह प्रक्रिया उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की अध्यक्षता में हुई थी। कमला हैरिस सीनेट की अध्यक्ष हैं।

Tre

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...