Advertisment

ब्रह्मोस के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल को आजीवन कारावास की सजा, ISI के लिए जासूसी का था आरोप

Desk. नागपुर की एक अदालत ने पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पूर्व ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंजीनियर निशांत अग्रवाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। निशांत अग्रवाल को 2018 में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को ब्रह्मोस मिसाइल की जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

निशांत अग्रवाल डीआरडीओ और रूस के मिलिट्री इंडस्ट्रियल कंसोर्टियम (एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया) के संयुक्त उद्यम ब्रह्मोस एयरोस्पेस में एक वरिष्ठ सिस्टम इंजीनियर थे, जिसने भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल पर काम किया था, जिसे जमीन, हवा, समुद्र और पानी के नीचे से लॉन्च किया जा सकता था।

ब्रह्मोस के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल को आजीवन कारावास

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अतिरिक्त सत्र अदालत के न्यायाधीश एमवी देशपांडे ने आदेश में कहा कि अग्रवाल को आईटी अधिनियम की धारा 66 (एफ) और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (ओएसए) की विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय अपराध के लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 235 के तहत दोषी ठहराया गया है। अदालत ने अग्रवाल को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत आजीवन कारावास और 14 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 3000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

2018 में यह मामला सामने आया था। उस दौरान इस मामले ने हलचल मचा दी थी क्योंकि यह पहला जासूसी घोटाला का मामला था, जिसने ब्रह्मोस एयरोस्पेस को प्रभावित किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अग्रवाल दो फेसबुक खातों नेहा शर्मा और पूजा रंजन के माध्यम से संदिग्ध पाकिस्तानी खुफिया संचालकों के संपर्क में था। माना जाता है कि इस्लामाबाद स्थित ये खाते पाकिस्तान के खुफिया संचालकों द्वारा चलाए जा रहे थे।

निशांत अग्रवाल रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार के विजेता थे। वह एक प्रतिभाशाली इंजीनियर के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरूक्षेत्र से पढ़ाई की थी।

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...