Desk. खबर उत्तर प्रदेश से है। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तर किया गया है। जानकारी के अनुसार, यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी दूतावास के कर्मचारी मोहम्मद मुजम्मिल हुसैन के करीबी सहयोगी मोहम्मद हारून नामक एक व्यक्ति को पाकिस्तान का वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में दो गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि हुसैन के संपर्क में आने के बाद हारून ने दिल्ली समेत कई महत्वपूर्ण जगहों की जानकारी उसे देना शुरू कर दिया था। वहीं पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में तुफैल नामक एक अन्य व्यक्ति को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया है। वह भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा कर रहा था।
600 पाकिस्तानियों के संपर्क में होने का आरोप
तुफैल पर राजघाट, नमो घाट, ज्ञानवापी, रेलवे स्टेशन और लाल किले की तस्वीरें पाकिस्तान में बैठे लोगों को भेजने का आरोप है। वह वाराणसी में पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप के लिंक भी शेयर करता था ताकि लोग सीधे पाकिस्तान से जुड़ सकें। बताया जाता है कि वह करीब 600 पाकिस्तानियों के संपर्क में था, जिसमें नफीसा नाम की एक महिला भी शामिल है, जिसका पति पाकिस्तानी सेना में कार्यरत है।
संदिग्ध ग्रुप में पोस्ट शेयर करने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन पर आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करने का भी आरोप है। इसके अलावा उन्होंने बाबरी मस्जिद का बदला लेने और शरिया कानून लागू करने से जुड़े संदेश भी शेयर किए हैं।


















