कांटी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हुए RJD में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिलाई सदस्यता

पटना: बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में मंगलवार को कांटी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मो हैदर आजाद अपने समर्थकों के साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी के समक्ष राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। ज्ञात हो की 2005 में ये कांटी विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी थे।

इनके अलावा कपिल देव साहनी, सुरेंद्र राय, रघुनाथ साहनी, दिनेश यादव, मो फिरोज, मो मोहसिन, किशोरी राय, जनार्दन ठाकुर, विनोद भगत, शिवाजी राय, शिवपूजन साहनी, प्रेम शंकर राय, सकलदेव यादव, जनार्दन ठाकुर, मो मासूम, मोहम्मद खुर्शीद सहित अन्य लोगों ने राजद की सदस्यता ली। प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि हैदर आजाद को राष्ट्रीय जनता दल का प्रतीक चिह्न, गमछा, सदस्यता रसीद देकर राजद की सदस्यता ग्रहण कराई गई तथा लालू प्रसाद के संसदीय जीवन पर आधारित गोपालगंज टू रायसीना पुस्तक देकर इन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय और आर्थिक न्याय को आगे बढ़ने का कार्य किया गया है। लोगों में उत्साह और विश्वास राष्ट्रीय जनता दल पर बढ़ा है। राष्ट्रीय जनता दल सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है। उन्हें हर स्तर पर सम्मानित भी करती रही है जिस कारण नेता और कार्यकर्ता के साथ-साथ आम लोगों का विश्वास नौजवान नेतृत्वकर्ता तेजस्वी प्रसाद यादव पर मजबूती से बढ़ रहा है। इस अवसर पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद एवं प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार राम भी उपस्थित थे।

पटना से विवेक पांडेय की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- EDUCATION DEPARTMENT के साथ आर पार के मूड में विश्वविद्यालय, उठाया ये कदम

RJD RJD RJD

RJD

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img