Bettiah में पूर्व मुखिया की हत्या, बमदाशों ने गोलियों से किया छलनी

बेतिया : बिहार में अपराधियों का बोलबाला जारी है। बिहार में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। आए दिन अपराधी पटना सहित बिहार की किसी भी जिले में आसानी से किसी भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बिहार पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ताजा घटना बिहार के बेतिया से आ रही है। बेखौफ अपराधियों ने पूर्व मुखिया जितेन्द्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी हैं। बदमाशों ने पूर्व मुखिया को गोलियों से छलनी कर दिया।

बताया जाता है कि मझौलिया प्रखंड के महनागनी पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह को अपराधियों ने बानुछापर रेलवे गुमटी के समीप गोली मारी है। पूर्व मुखिया को एक के बाद एक छह गोली मारी गई है। स्थानीय लोगों ने पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया है। बताया जाता है कि पूर्व मुखिया ठेकेदारी भी करते थे। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है। वहीं हत्या के बाद जिले में काफी आक्रोश है।

बदमाशों को पकड़ने के लिए बनी स्पेशल टीम

वहीं घटना की पुष्टि करते हुए इस मामले में डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधियों को पकड़ने के लिए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया है। बहुत जल्द अपराधियों का पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व मुखिया को क्यों मारा गया है अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़े : माता मंदिर से भैरों बाबा की मूर्ति चोरी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!