एनडीए की बैठक में शामिल होंगे पूर्व सीएम मांझी और संतोष सुमन, प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने दी जानकारी

पटनाः आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की अगुवाई में 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर भी सम्मिलित होगी। पार्टी की ओर से हम संरक्षक  जीतन राम मांझी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन शिरकत करेंगे।

पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपानीत एनडीए गठबंधन की बड़ी बैठक दिल्ली में होने वाली है। इसमें देशभर में भाजपा के सभी सहयोगी दल शामिल होंगे। इस बैठक के लिए हम (से.) को भी निमंत्रण भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि बिहार में एनडीए को मजबूती देने के लिए पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी जी और संतोष कुमार सुमन जी इस बैठक में शामिल होंगे। रजनीश कुमार ने कहा कि बीते दिनों गृहमंत्री अमित शाह ने मांझी जी को एनडीए में शामिल होने का अनुरोध किया था जिसके बाद हम (से.) ने बिना किसी शर्त के इसे बिहारहित में स्वीकार किया।

रजनीश कुमार ने कहा कि एनडीए में शामिल होने के लिए जीतन राम मांझी जी और संतोष कुमार सुमन जी 17 जुलाई को दिल्ली पहुंच जाएंगे, जहां पार्टी की दिल्ली इकाई की ओर दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। हम कार्यकर्ताओं में एनडीए की बैठक को लेकर भारी उत्साह है।

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...