रांचीः झारखंड कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘आ अब लौट चलें अभियान’ के तहत पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव घर वापसी कर रही है। पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस की कद्दावर नेता में शुमार रही गीताश्री उरांव के पार्टी में वापसी से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जताई है। उन्होंने कहा है कि कुछ समय पूर्व वह कांग्रेस छोड़ कर चली गई थी। लेकिन अब उन्होंने घर वापसी का फैसला लिया है। गीताश्री उरांव का एक बार फिर पार्टी में स्वागत है। उनके आने से पार्टी और मजबूत होगी। 28 अक्टूबर को वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में आदिवासी समुदाय का कांग्रेस पार्टी के प्रति भरोसा बढ़ा है।
रिपोर्टः कमल कुमार


