बाढ़ पीड़ितों से मिले पूर्व IPS लांडे, जलमग्न घरों का लिया जायजा, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

मुंगेर : जिले के विभिन्न जगहों में आई भीषण बाढ़ के बाद हुई तबाही की खबर मिलते ही देश के चर्चित तेज तर्रार पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे पीड़ितों के बीच पहुंचे और पीड़ितों की समस्याओं से रूबरू हुए। लखीसराय जिले से सटे मुंगेर जिले के बॉर्डर इलाके में पहुंचे शिवदीप लांडे से बाढ़ पीड़ितों ने अपनी व्यथा सुनाई। बाढ़ पीड़ितों की समस्या सुनने के बाद नाव पर सवार होकर तबाह हुए पीड़ितों के जलमग्न घरों की स्थिति का जायजा लिया।

Goal 7 22Scope News

बाढ़ से होने वाली तबाही से निजात दिलाना चुनौती भरा कार्य है – शिवदीप लांडे

उन्होंने कहा कि हर साल बाढ़ से होने वाली तबाही से निजात दिलाना चुनौती भरा कार्य है। इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करना जरूरी है। शिवदीप लांडे खड़गपुर प्रखंड के भदौरा और बागेश्वरी सहित बरियारपुर के इलाके में भी बाढ़ पीड़ितों से मिले और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। अवसर पर शिवदीप लांडे के समर्थक सत्य प्रकाश, लक्ष्मण सिंह और विक्रम कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद पूर्व आईपीएस ने लालगढ़ बरमसिया में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मौके पर आयोजक भार्गव कुमार सहित कई मौजूद थे।

यह भी पढ़े : शराब तस्करों को गिरफ्तार करने मुशहरी पहुंची पुलिस तो लोगों ने बोल दिया हमला, कई जख्मी…

केएम राज की रिपोर्ट

बोकारो क्लब में योग का उत्साह, BSL अधिकारियों ने मनाया 12वां...

बोकारो: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, 21 जून को बोकारो क्लब में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की ओर से एक खास कार्यक्रम...

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...

International Yoga Day 2026: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह...

एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कर्मचारियों ने योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का...