Advertisment

पूर्व मंत्री सबा अहमद के बेटे नासिर अहमद का निधन

धनबाद : अविभाजित बिहार के समय लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रह चुके डा. सबा अहमद के बेटे नासिर अहमद का निधन हो गया है. करीब 52 वर्षीय नासिर मुंबई में मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत थे. रविवार को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनके निधन पर डा. अहमद के समर्थकों और शुभचिंतकों ने शोक प्रकट किया है. अहमद के चुनाव के समय नासिर टुंडी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहते थे. चुनावी कार्यों में पिता का हाथ बंटाते थे.

डा. सबा अहमद धनबाद के टुंडी विधानसभा क्षेत्र से झामुमो और राजद के टिकट पर तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं. वह बिहार में मंत्री रह चुके हैं. गिरिडीह जिले के प्रतिष्ठित परिवार से तालुक्क रखते हैं. इनके बड़े भाई डा. सरफराज अहमद फिलहाल गांडेय से झामुमो विधायक हैं. वे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...