नक्सलियों से दो दो हाथ लेने को तैयार हैं पूर्व विधायक रणविजय

AURANGABAD: औरंगाबाद में नक्सलियों ने सांसद और विधायक को जान से मारने की धमकी दी है. नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की ओर से पर्चा साटकर औरंगाबाद से बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह और गोह के पूर्व विधायक रणविजय सिंह को जान से मार डालने की धमकी दी.

ranvijay singh purv vidhayak 22Scope News


पूर्व विधायक ने नक्सलियों के साथ दो दो हाथ करने की दी चुनौती


गोह के पूर्व विधायक रणविजय सिंह को जान से मार डालने की धमकी दिये जाने को लेकर पूर्व विधायक रणविजय सिंह ने कहा है कि नक्सली मुख्य धारा से भटके हुए लोग हैं. ये सिर्फ पर्चा साटकर धमकी देते हैं. उन्होंने कहा कि अभी नक्सलियों की ताकत इतनी नहीं बढ़ गई है कि वे सांसद और विधायक को जान से मार दें. सिर्फ पर्चा साटकर लोगों के बीच भय पैदा करते हैं. उन्होंने कहा कि अभी वो नक्सलियों से दो- दो हाथ करने को तैयार हैं. अभी ना तो नक्सलियों का बल इतना बढ़ गया है ना ही सरकार इतनी कमजोर पड़ी है कि ऐसे धमकियों से डरेंगे.


धमकी वाले पर्चे की होनी चाहिए जांच- सांसद

aurangangabad sansad 22Scope News


नक्सलियों की धमकी पर सांसद सुशील कुमार सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होने कहा है कि वैसे तो उनकी अपनी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है लेकिन सरकार को इस पर्ची की जांच करानी चाहिए और नक्सलियों को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नक्सली अपनी पैठ जमाने के लिए ऐसे पर्चे साटते रहते हैं और लोगों के बीच अपना भय बनाते हैं.

सांसद और पूर्व विधायक को दी गई थी धमकी

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी

ने पोस्टरबाजी की है. पोस्टर के माध्यम से माओवादियों ने पूर्व विधायक

की हत्या करने का ऐलान किया है जबकि सांसद को क्षेत्र में नहर नहीं लाने

पर विरोध की धमकी दी है. पोस्टर में पूर्व विधायक और उनके पार्टी(जदयू)

कार्यालय को उड़ाने की भी धमकी दी गयी है. यह पोस्टरबाजी औरंगाबाद

के गोह और बंदेया थाना क्षेत्र के कई गांवों में की गई है. गोह थाना

के पेमा व डिहुरी तथा बंदेया थाना के महरी एवं जैतिया गांव

के ग्रामीणों ने पोस्टर देखे जाने की पुष्टि की है. यह पोस्टर लेटरपैड पर लिखा गया है.

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...

UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...

 UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...