बेरमोः गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींन्द्र कुमार पांडेय ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का जंगीपुर गांव में भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। पूर्व सांसद ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर पूर्व सांसद रवींन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी दलगत राजनीति से उपर थें। हमेशा एक अभिभावक की तरह प्यार मिला।
रिपोर्टः मनोज कुमार


















