Advertisment

Begusarai में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव की जयंती

बेगूसराय: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बेगूसराय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम पूर्व मंत्री सह बछवाड़ा के पूर्व विधायक रामदेव राय के द्वारा भगवानपुर प्रखंड के साहिलोरी में स्थापित ज्योति परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान परिसर में स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष रामस्वार्थ साह ने की।

इस दौरान राम स्वार्थ साह ने कहा कि राजीव गांधी भारत के पहले युवा प्रधानमंत्री थे तथा वे आधुनिक भारत के निर्माता भी हैं। उन्होंने नवोदय विद्यालय की स्थापना पुरे भारतवर्ष में करवाई एवं भारतीय लोकतंत्र में 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मतदान का अधिकार भी दिलाया। संविधान में 73वें और 74वें संशोधन के तहत पंचायती राज को सशक्त करने का प्रावधान, भारत में आधुनिक सूचना संचार और कंप्यूटर पद्धति का विस्तार भी उन्होंने ही किया।

उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। कार्यक्रम को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, पूर्व प्रमुख लाल बाबू पासवान, कृष्ण प्रकाश भगवान दास, मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव राय, मो युनीश, रामाशीष सहनी, रामसागर सहनी, उपेन्द्र सहनी, मो खालिद अंसारी, रविन्द्र झा, भागीरथ तांती, हरिनारायण पंडित, विपीन महतो, सिंटु कुशवाहा, अजय सिंह, मंटून ठाकुर, अरविंद कुमार, महेंद्र तांती, श्याम सुंदर पासवान आदि ने अपनी-अपनी विचारों को व्यक्त किया एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Vaishali ऐतिहासिक और पौराणिक जगह है, बोधगया और राजगीर आनेवाले श्रद्धालु भी यहां आएंगे- CM

Begusarai Begusarai Begusarai

Begusarai

Baba Baidyanath Helicopter Service: देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई...

Baba Baidyanath Helicopter Service: 2026 में राज्य-स्तरीय श्रावणी मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक नई और आकर्षक सुविधा शुरू की जा रही...

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...