नीतीश को झटका, पूर्व विधायक मीना द्विवेदी ने JDU पार्टी से दिया इस्तीफा

241
नीतीश को झटका, पूर्व विधायक मीना द्विवेदी ने JDU पार्टी से दिया इस्तीफा
नीतीश को झटका, पूर्व विधायक मीना द्विवेदी ने JDU पार्टी से दिया इस्तीफा
Advertisment

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के गोविंदगंज विधानसभा की पूर्व विधायक मीना द्विवेदी ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। मीना द्विवेदी सीएम नीतीश कुमार के पार्टी की पूर्व विधायक हैं। उनके पति भूपेंद्र नाथ दुबे व बिहार के बाहुबली नेता देवेंद्र नाथ दुबे भी यहां से विधायक रह चुके हैं। पार्टी में उपेक्षा को कारण बताया। जनसुराज में जाने की प्रबल संभावना है। बिहार के एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। खासकर जदयू को जहां उनकी पूर्व महिला विधायक ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है।

Advertisment

DIARCH Group 22Scope News

इनका परिवार समता पार्टी के समय से हीं नीतीश कुमार के साथ रहा है

आपको बता दें कि इनका परिवार समता पार्टी के समय से हीं नीतीश कुमार के साथ रहा है। इनके परिवार से तीन-तीन विधायक गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र से चुने गए। आज भी गोविंदगंज में मीना द्विवेदी की मजबूत पकड़ बताई जाती है। 1995 में देवेंद्र नाथ दूबे, 1998 भूपेन्द्र नाथ दूबे एवं 2005 से 2015 तक मीना द्विवेदी ने यहां से विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया। उसके बाद गोविंदगंज विधानसभा सीट घटक दल के खाते में चले जाने से मीना द्विवेदी अंदर हीं अ़दर पार्टी से नाराज चल रही थी।

Meena Dwivedi 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम गिद्धौर में 17 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार कार्य का MLA ने किया शिलान्यास

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Advertisement