कटिहारः पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने कटिहार के बाढ़ प्रभावित बारसोई, बलरामपुर सहित कई प्रखंडों का दौरा कर सरकार पर बाढ़ राहत कार्य में सुस्ती का आरोप लगाया।
तारिक अनवर ने अपने व्यस्त दौरे के बीच फुर्सत का पल निकाल कर बिघोर गांव के मशहूर पेड़ा की दुकान पहुंच पेड़े का आनंद लिया और कहा कि यह गौरव की बात है कि यहां का पेढ़ा दिल्ली तक पहुंचता है।


















