HIMACHAL PRADESH: हिमाचल प्रदेश में एक दर्द विदारक घटना घटी. इस घटना में बिहार के दरभंगा के चार बच्चे जिंदा जले. मृतक बच्चों में तीन सगे भाई बहन हैं. और एक उनका रिश्तेदार है. इस घटना के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर दुख जताया है.

दरभंगा जिले के नंदापुरी गांव में रहने वाले भदेश्वर दास और रमेश दास का परिवार उना के अंब में काम के सिलसिले में जाकर रहता था. बुधवार की देर रात झोपड़ियों में आग लग गई. घटना में 4 बच्चे जिंदा जलकर मर गए. उनकी उम्र 6 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है. घटना उना के उपमंडल अंब में बुधवार देर रात घटी.
जानकारी के मुताबिक दरभंगा जिले के नंदापुरी गांव के रहने वाले भदेश्वर दास, रमेश दास और काली दास का परिवार उना के अंब में रहता था. देर रात उनकी झोपड़ियों में आग लग गई जिसमें उनके चार बच्चे जल गये. मृतक बच्चों में तीन सगे भाई बहन हैं जो रमेश दास के बच्चे हैं वहीं एक अन्य बच्चा काली दास का पुत्र है.
हिमाचल: ‘पुलिस अधिकारी ने दी घटना की जानकारी’
पुलिस अधिकारी आशीष पठानिया ने घटना की पुष्टि की.
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रमेश दास के 6 वर्षीय बेटे शिवम कुमार,
7 वर्षीय बेटे गोलू कुमार, बेटी नीतू कुमारी और
काली दास के 17 वर्षीय बेटे सोनू कुमार के रुप में हुई.
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक
इस घटना पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने
दुख व्यक्त किया है. ट्वीट कर उन्होंने लिखा है चार बच्चों की मौत की खबर
काफी दुखद है. जिला प्रशासन को हर संभव ममद करने के लिए निर्देश दिया गया है.
- Dhanwar UCO Bank Robbery: 10 लाख से ज्यादा की रकम लूटे जाने की आशंका! गिरिडीह में यूको बैंक को अपराधियों ने बनाया निशाना
- Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका आया सामने, एक गलती से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता!
- Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने जा रहा है बड़ा मंच, जानिए क्या है ‘ग्रामीण रामलीला’ का प्लान?
Highlights

















