Advertisement
Advertisement

दरभंगा से आनंद विहार के लिए छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन

Hazipur-छठ के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कई छठ स्पेशल ट्रेन चलाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में दरभंगा-समस्तीपुर -मुजफ्फरपुर के रास्ते दरभंगा से अमृतसर एवं जयनगर से आनंद विहार के लिए छठ स्पेशल का परिचालन किया जायेगा.

गाड़ी सं. 05211/05212 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल- गाड़ी सं. 05211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 06.11.22 को दरभंगा से 17.20 बजे खुलकर 08.11.22 को 01.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 05212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 08.11.22 को अमृतसर से 19.15 बजे खुलकर 10.11.22 को 02.55 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन

अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन लहेरियासराय, समस्तीपुर, कर्पुरीग्राम, ढोली, मुजफ्फरपुर, मोतीपुर, महेसी, चकिया, पिपरा, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज,

हरिनगर, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल,

सीतापुर, सीतापुर सिटी, मैंगलगंज, शाहजहांपुर, बरेली,

मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी,

अम्बाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, ढंडारी कलां, लुधियाना,

फिल्लौर, फगवाड़ा, जलंधर सिटी एवं व्यास स्टेशनों पर रूकेगी.

इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 15 एवं साधारण श्रेणी के 05 कोच होंगे.

गाड़ी सं. 05503 जयनगर-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल (वन वे)-

गाड़ी सं. 05503 जयनगर-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल

दिनांक 06.11.22 को जयनगर से 19.00 बजे

खुलकर 07.11.22 को 17.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

यह स्पेशल ट्रेन मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर,

हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, सीतापुर सिटी,

मुरादाबाद एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर रूकेगी.

इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 03 एवं साधारण श्रेणी के 11 कोच होंगे.

पटना-सासाराम-पटना पैसेंजर स्पेशल का हसन बाजार स्टेशन हाल्ट पर ठहराव

Commercial Advertisment

Dhanwar UCO Bank Robbery: 10 लाख से ज्यादा की रकम लूटे...

Dhanwar UCO Bank Robbery: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।...

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...