रिम्स में 3 माह की बच्ची सहित चार संक्रमितों की मौत

चार संक्रमितों की मौत : रिम्स के पीडियाट्रिक मेडिसिन विभाग में चल रहा था बच्ची का इलाज

रांची : राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं.

राज्य में मंगलवार को 2514 नए कोरोना

संक्रमित मरीज मिले हैं. जबकि चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है.

रिम्स में इलाज के दौरान तीन माह की कोरोना संक्रमित बच्ची आशी ने दम तोड़ दिया है.

बच्ची का इलाज रिम्स के पीडियाट्रिक

मेडिसिन विभाग में चल रहा था. बच्ची पिछले 1 महीने से रिम्स के इस विभाग में इलाजरत थी.

वहीं रिम्स में इलाज के दौरान

तीन माह की बच्ची समेत कुल चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है.

चार संक्रमितों की मौत:

मृतकों में 35 वर्षीय व्यक्ति रामगढ़ जिले के गोला का रहने वाला था और वे न्यू ट्रामा सेंटर के दूसरे तल्ले पर इलाजरत थे.

जबकि 72 वर्षीय व्यक्ति पलामू के पांकी का रहने वाला था, वे भी कोरोना संक्रमित थे. इनका इलाज न्यू ट्रॉमा सेंटर

के ही दूसरे  तल्ले पर चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई. वहीं सर्जरी डी2 में इलाजरत पश्चिम बंगाल

के पुरुलिया जिले के 49 वर्षीय  संक्रमित व्यक्ति की भी मौत हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5213 हो गयी है.

जबकि सक्रिय  संक्रमितों की संख्या घटकर 28586 हो गयी है. जबकि राज्य में रिकवरी

रेट बढ़कर 91.76 प्रतिशत हो गयी है, हालांकि यह

राष्ट्रीय औसत 94.10 प्रतिशत से कम है.

राज्य के इन जिलों में मिलें हैं सबसे अधिक केस.

इन जिलों में मिले मरीज

प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक 829 मरीज रांची में मिले, जबकि बोकारो में 65, चतरा में 75, देवघर में 114,

धनबाद में  135, दुमका में 145, गढ़वा में 25, गिरिडीह में 24, गोड्डा में 46, गुमला में 67, हजारीबाग में 30,

जामताड़ा में 17, खूंटी में 72, कोडरमा में 26, लातेहार में 16, लोहरदगा में 26, पाकुड़ में 8, पलामू में 48,

रामगढ़ में 43, साहेबगंज में 50, सरायकेला में 28, सिमडेगा में 38 और पश्चिमी सिंहभूम में 55 नये मरीज मिले.

बता दें कि झारखंड में सोमवार को 2499 नये संक्रमित मिले थे

जबकि छह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी थी. राज्य में सोमवार को 4266 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गये थे.

रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा

सरकारी वकीलों की नियुक्ति में आदिवासी-मूलवासियों को दिया जाय समुचित प्रतिनिधित्व- बंधु तिर्की

 

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...