2 Bike की टक्कर में चार कांवरियों की मौत

कटिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव को जलार्पण करने के लिए जाते वक्त कटिहार में 2 Bike की टक्कर में चार कांवरियों की मौत हो गई। घटना कटिहार के मनहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर के पास की है। बताया जाता है कि दो बाइक चार कांवरिया जल भरने जा रहे थे तभी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। दुर्घटना में दो कांवरियों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दो की मौत इलाज के दौरान हो गई।

मृतकों की पहचान कटिहार के उदामा रहिका के रहने वाले सूरज कुमार और कृष्ण राम के रूप में की गई जबकि दो अन्य पूर्णिया के रहने वाले हैं जिन्हे उनके अन्य साथी ले कर चले गए जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  मंत्री जमा खान ने कहा- वक्फ बोर्ड पर केंद्र सरकार जब बिल लाएगी तो तब देखेंगे…

Bike Bike

 

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...