Commercial Advertisment

आंध्र प्रदेश के केमिकल फैक्ट्री में लगी आग में नालंदा के चार मजदूर जिंदा जले

नालंदा के चार मजदूर जिंदा जले

  • मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख का मुआवजा देगी आंध्र प्रदेश सरकार
  • बिहार सरकार की ओर से  मृतकों के परिजनों को दो दो लाख देने की घोषणा
  • पार्थिव शरीर को लाने में जुटा प्रशासन

Nalanda-नालंदा के चार मजदूर जिंदा जले- आंध्र प्रदेश के मुसुनुर जिला का पोरस केमिकल फैक्ट्री (Porus Chemical Factory) में बॉयलर फटने से 6 मजदूरों की हृदयविदारक मौत से चार मजदूरों संबंध हरनौत और चंडी प्रखंड से है.

जबकि घायल 13 मजदूरों में से भी 7 मजदूर  बिहार से है.

सभी घायलों का इलाज विजयबाड़ा में किया जा रहा है. मुख्यमंत्री वायएस जगन मोहन रेड़डी

(Chief Minister YS Jagan Mohan) Reddyने सभी मृतकों के  परिजनों को 25-25 लाख रुपये देने की घोषणा की है.

जबकि गंभीर रुप से घायलों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की गयी है.

इस हादसे में चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव निवासी 40 वर्षीय कारू रविदास,  उसका चचेरा भाई सुभाष रविदास,

हरनौत के रामसंग गांव निवासी मनोज कुमार और बसनीमा गांव निवासी अवधेश रविदास की मौत हुई है.

पोरस एक फार्मा कंपनी है. यह केमिकल से दवा का निर्माण करती है.

मुख्य रुप से नाइट्रिक एसिड,मोनो मिथाइल और सल्फ्यूरिक का फैक्ट्री में इस्तेमाल होता है.

परिवार में मचा कोहराम, नहीं रुक रहे आंसू

मौत की खबर मिलने पर मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मृतक कारू रविदास के पिता राजेश रविदास

ने बताया कि 20 सालों से उनका पुत्र फैक्ट्री में काम करता था. उसी की कमाई से परिवार को गुजारा चलता था.

रात ग्यारह बजे सूचना दी गयी कि उनका बेटा जलकर जख्मी हो गया है. कारू के साथ उसके चचेरे भाई सुभाष

की भी जलकर मौत हो गई.

हरनौत के बसनीमा गांव निवासी मृतक अवधेश रविदास की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है.

मृतक दो भाई और पांच बहनों में छोटा था.

उसे दो बेटी और एक पुत्र है. पत्नी की दहाड़ पूरे गांव में गूंज रही है.

इसी तरह रामसंग गांव निवासी मृतक मनोज मोची के घर कोहराम मचा है.

बिहार सरकार देगी 2 लाख मुआवजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर शोक संवेदना प्रकट किया है और सभी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख

और घायलों को 50,000 की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

पार्थिव शरीर को लाने में जुटा हुआ है प्रशासन डीएम शशांक शेखर ने बताया कि प्रशासन पार्थिव शरीर को लाने के

प्रयास जुटी हुई है. घायलों और मृतक के परिजनों से अधिकारी लगातार सम्पर्क में है.

रिपोर्ट- रजनीश

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...

बिहार बना National Red Run 4.0 का मेजबान, 32 राज्यों के...

National Red Run 4.0 Patna: बिहार ने राष्ट्रीय स्तर के नेशनल रेड रन 4.0 की मेजबानी करते हुए HIV संक्रमण के प्रति जागरूकता और...