भारत में आतंकी साजिश नाकाम! AQIS से जुड़े चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Desk. गुजरात एटीएस ने देश में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी भारत में बड़े पैमाने पर आतंकी हमलों की योजना बना रहे थे।

कहां से पकड़े गए आतंकी?

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चार संदिग्धों में दो आतंकियों को गुजरात से, एक को दिल्ली से और एक को नोएडा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान सैफुल्लाह कुरैशी (पिता: मोहम्मद रफीक), मोहम्मद फर्दीन (पिता: मोहम्मद रईस), मोहम्मद फैक (पिता: मोहम्मद रिजवान), और ज़ीशान अली के रूप में हुई है।

बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे

गुजरात एटीएस के अनुसार, इन सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है और ये लोग देश के संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की फिराक में थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि इनका नेटवर्क न केवल भारत में बल्कि सीमा पार भी फैला हुआ है। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

सोशल मीडिया के जरिए जुड़े थे आपस में

जांच में सामने आया है कि ये चारों आतंकी सोशल मीडिया ऐप्स के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में थे। यही नहीं, इनके सीमा पार स्थित आतंकियों से भी संपर्क होने की पुष्टि हुई है। डिजिटल कम्युनिकेशन और चैट डेटा को अब खंगाला जा रहा है ताकि इनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

ATS की समय रहते बड़ी कामयाबी

गुजरात एटीएस की इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। समय रहते इस साजिश को पकड़ लेने से देश में एक बड़े आतंकी हमले की आशंका टल गई है। अब केंद्रीय जांच एजेंसियां और गुजरात एटीएस मिलकर इस नेटवर्क की फंडिंग, ट्रेनिंग, और विदेशी संपर्कों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...