Dhanbad: निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, शिकायत दर्ज

धनबाद : नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर ग्यारह युवकों को ठगने का मामला सामने आया है.

निगम के लिए टैक्स कलेक्शन में लगा एजेंसी श्री पब्लिकेशन के

पदाधिकारियों पर युवकों ने आरोप लगाते हुए सदर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

साहिल शेख पर ठगी का आरोप

इस बाबत कोला कुसमा निवासी शुभम कुमार ने धनबाद थाना में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने गोविंदपुर के साहिल शेख पर ठगी का आरोप लगाया है. शुभम कुमार ने शिकायत में कहा है कि कभी 3 हजार, कभी 5 हजार तो कभी 10 हजार रुपए लिए गए हैं.

ग्यारह युवकों से साहिल शेख ने की ठगी- पीड़ित युवक

शुभम कुमार ने मीडिया से कहा कि ग्यारह युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर साहिल शेख ने ठगी की है. उन्होंने कहा कि हाउसिंग कॉलोनी में नगर निगम का उप कार्यालय है. वहां नगर निगम की अधिकारी रजिया साहिल बैठती हैं. वहीं से नियुक्ति होगी. शुभम कुमार ने आरोप लगाया कि साहिल शेख खुद को नगर निगम का अधिकारी बताता था. अब टालमटोल कर रहा है. न मिलता है और न पैसे वापस कर रहा है. वहीं सदर थाने की पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है. इस मामले पर जांच हो रही है. जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई होगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण,...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने...

असम में Babulal Marandi ने संभाला मोर्चा, जनसभा में भाजपा की...

Assam: असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने हैं। इस चुनाव की लहर झारखंड तक भी है। झारखंड के सभी...

कार से 7 लाख का विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

नौबतपुर : नौबतपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक क्रेटा कार और फॉर्च्यूनर से लगभग 500 लीटर विदेशी शराब के...

राजगीर में ‘प्रायोरिटी पैकेज’ शुरू, एक टिकट में जू और नेचर...

पटना : राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 'प्रायोरिटी पैकेज' शुरू किया है। इस...

CM पद छोड़ने के बाद भी ‘Z’ प्लस सुरक्षा के घेर...

पटना : नीतीश कुमार के जल्द मुख्यमंत्री पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img