Advertisment

निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन, 63 लोगों की हुई जांच

गुमला. मारवाड़ी युवा मंच एवं मारवाड़ी युवा मंच “प्रेरणा” गुमला द्वारा बुधवार को एक दिवसीय निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएसपी वीरेंद्र बाड़ा द्वारा किया गया। युवा मंच द्वारा ये तृतीय निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 63 लोगों की जांच की गयी।

निशुल्क कैंसर जांच शिविर

शिविर में कैंसर वैन के साथ में आए डॉक्टर चंद्रेश वैश्य, डॉक्टर शवनम परवीन, डीपी पांडे, डॉक्टर सचिन कुमार, डेंटिस्ट डॉक्टर अनुप्रिया अग्रवाल, डॉ. सोनिया टोप्पो, डॉक्टर सुनील राम के साथ 4 नर्स ने भी सहयोग किया। इस शिविर में मेमोग्राफी, एक्सरे, अजोग्राफी, डेंटल चेकअप, ग्रेनियो चेकअप, कॉस्ट केलर और ले केंसर प्रोस्तेश इत्यादि की जांच को निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।

शिविर में युवा मंच के अध्यक्ष सुमित साबू, प्रेरणा के अध्यक्षा अंचल अग्रवाल, सचिव ज्योति फोगला, कैंसर जांच शिविर के संयोजक रोहित खंडेलवाल, प्रेरणा की सदस्य स्वेता मंत्री, सकुंतला मंत्री, अलका मंत्री, नमिता अग्रवाल, अंबिका अग्रवाल, रचना अग्रवाल तथा युवा मंच के सदस्य अक्षय मंत्री, नटवर लाल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अमित मंत्री, बिपुल अग्रवाल, राहुल गोयल, आकाश गोयल, कुणाल फोगला, सुनील अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, पंकज खंडेलवाल समेत गुमला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष ओम मालानी उपस्थित थे।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा...

पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना...

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...