मुफ्त इलाज, बड़ी राहत : बिहार दिवस पर गांधी मैदान में उमड़ रही मरीजों की भीड़

पटना : बिहार दिवस पर गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय उत्सव पटना और आसपास के जिलों के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में हजारों लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य जांच और परामर्श मिल रहा है। लोगों को दवाएं भी मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका लाभ उठाने वालों में सबसे अधिक आंख के रोगी हैं। जांच के बाद जरुरतमंदों को चश्मा और दवाएं भी दी जा रही हैं।

बिहार दिवस पर राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से गांधी मैदान में वृहद कैंप का आयोजन किया गया है

बिहार दिवस पर राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से गांधी मैदान में वृहद कैंप का आयोजन किया गया है। कुल 17 स्टाल के माध्यम से शिविर में पहुंचने वाले लोगों को अलग-अलग स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ दिया जा रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो शिविर में रविवार और सोमवार को मिलाकर करीब 700 लोगों की आंख जांच के बाद उन्हें परामर्श दिया गया। जरूरत पड़ने पर रोगियों को मुफ्त चश्मा के साथ दवाएं भी दी गईं।

बिहार दिवस पर हेल्थ कैंप में हजारों ने कराई जांच

ट्राइकॉग के राज्य प्रबंधक अभिजीत शुक्ला ने बताया कि पिछले दो दिनों में करीब 200 लोगों का मुफ्त ईसीजी किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां ईसीजी कराने वाले करीब 50 फीसदी लोगों में हृदय रोग के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे लोगों की जांच रिपोर्ट एमडी मेडिसिन और कॉर्डियोलॉजिस्ट को ऑनलाइन दिखाने के बाद उचित परामर्श दिया जा रहा है। इसी क्रम में शिविर में करीब 250 लोगों का ब्लड प्रेशर, 200 से अधिक लोगों का ब्लड शुगर, 200 का फिजियोथेरेपी और 200 का कैंसर स्क्रीनिंग की गई।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 200 से अधिक बने आयुष्मान कार्ड

तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में आने वाले लोगों का बड़ी संख्या में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि मरीजों का हेल्थ रिपोर्ट एप पर सुरक्षित रखा जा सके और उसका भविष्य में किसी भी बीमारी के इलाज में लाभ मिल सके। शिविर में आने वाले करीब एक हजार लोगों का आभा एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया और 200 से भी अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

यह भी पढ़े : पटना को जाम से राहत, 20 नए ट्रैफिक सिग्नल और CCTV से बदलेगी राजधानी की तस्वीर

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img