दोस्त ने की दोस्त की हत्या, सबूत मिटाने के लिये शरीर के कई टूकड़े कर फेंका 

दोस्त ने की दोस्त की हत्या, सबूत मिटाने के लिये शरीर के कई टूकड़े कर फेंका 

भागलपुर  : मोबाइल की किस्त को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद इतना खौफनाक अंजाम लेगा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र से तीन दिनों से लापता युवक अभिषेक की दोस्तों ने ही बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से उसके शव को तीन टुकड़ों में काट दिया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने राघोपुर पंचायत के शाहपुर पुलिया के पास एक प्लास्टिक के बोरे में बंद युवक का धड़ बरामद किया। मृतक की पहचान मसकन बरारीपुर निवासी अभिषेक के रूप में हुई, जो स्थानीय कपड़ा व्यापारी संतोष दास का भांजा था। अभिषेक 23 दिसंबर से रहस्यमय तरीके से लापता था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासा

जांच के दौरान पुलिस का शक मिर्जापुर निवासी राधे और ऋतिक पर गया,दोनों को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर शव का धड़ बरामद हुआ,इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी आयुष को भी गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों आरोपी मृतक अभिषेक के करीबी दोस्त थे और अक्सर साथ उठना-बैठना होता था।

सबूत मिटाने के लिये शव के किये कई टूकड़े

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक हेक्सा ब्लेड मशीन का इस्तेमाल किया और शव को तीन हिस्सों में काट दिया,उन्होंने सिर और दोनों पैरों को गंगा नदी में फेंक दिया, ताकि पहचान और सबूत मिटाए जा सकें, पुलिस अब गंगा में फेंके गए शव के अन्य हिस्सों की तलाश कर रही है। हत्या की वजह भी सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि आरोपी राधे ने अभिषेक से पैसे लेकर किस्त पर मोबाइल फोन खरीदा था। लंबे समय तक पैसे वापस नहीं करने पर अभिषेक ने दबाव बनाना शुरू किया और साफ कहा कि जब तक रुपये नहीं लौटाए जाएंगे, मोबाइल वापस ले लिया जाएगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और अंततः राधे ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला।

मामूली लेन देन विवाद में निर्ममापूर्ण हत्या चिंताजनक

इस सनसनीखेज हत्याकांड के सामने आने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है,लोगों का कहना है कि मामूली पैसों के लेनदेन को लेकर इस तरह की निर्ममता समाज के लिए बेहद चिंताजनक है, फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े : बिहार चुनाव में हार के बाद पहली CWC बैठक, दिल्ली में मंथन

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

बेलदौर में पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी ने छीनी पिस्टल,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और अपराधियों...

Mannan Malik Funeral: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को अंतिम श्रद्धांजलि, आज...

Mannan Malik Funeral: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक के निधन से धनबाद में शोक की लहर दौड़ गई...