बिहार चुनाव में हार के बाद पहली CWC बैठक, दिल्ली में मंथन

दिल्ली : दिल्ली में आज यानी 27 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष व सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

बैठक में शिरकत करने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पहुंच गए हैं

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शिरकत करने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पहुंच गए हैं। इसके अलावा सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल होने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी पहुंचे हैं। कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक मीटिंग में देश के ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा केंद्र की मोदी सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलने के मामले को लेकर भी बात की जाएगी। देश के बाकी तमाम मसलों पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा।

बैठक में शामिल होने कौन-कौन पहुंचा

CWC की इस बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट के अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी शामिल होने पहुंचे हैं। इसके अलावा इस बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे, तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन, राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश और हरियाणा के प्रभारी बीके हरिप्रसाद भी शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं।

बिहार चुनाव में हार के बाद पहली बैठक

इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटियों (PCC) के अध्यक्ष भी इस बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। दरअसल, ये बैठक इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि बिहार चुनाव में हार के बाद ये सीडब्ल्यूसी की पहली बैठक है। बता दें कि 2026 में असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

कांग्रेस का एक्शन प्लान

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की इस अहम बैठक में सरकार के खिलाफ कांग्रेस के एक्शन प्लान पर चर्चा होगी। इसके अलावा मनरेगा की जगह लाए गए नए कानून विकासशील भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड अजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी एक्ट के खिलाफ भी रणनीति बनाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं की ओर से मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़े : मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने की महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में...

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ...

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img