अब से मुस्लिम समाज के निकाह में नहीं बजेगा डीजे

धनबाद: बदलते समय के साथ मुस्लिम समाज भी अब समाज सुधार की ओर अग्रसर है। ऐसे में निकाह के मौके पर होने वाली फिजूल खर्ची को रोकने के लिए 45 गांव के लोगों की एक अहम बैठक बड़वाअड्डा के मुर्रा डीह स्थित मदरसा में हुई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि निकाह के मौके पर डीजे नहीं बजाया जाएगा। कोई भी बाराती शराब नहीं पियेगा। निकाह के दौरान कोई भी गाजा-बाजा और पटाखे नहीं फोड़ जाएंगे। बारातियों की संख्या बहुत सीमित होगी एवं लड़की पक्ष को दहेज के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाएगा।

फिजूल खर्ची को रोकने पर बनी सहमति

मदरसा के काजी ने बताया कि लंबे समय से मुस्लिम समाज में भी कई कुरीतियों चली आ रही है समय के साथ उसे दूर करना जरूरी है और आज लोगों ने मुस्लिम समाज के निकाह के मौके पर होने वाली फिजूल खर्ची को रोकने पर अपनी सहमति दी है।

ये भी पढ़ें- केंद्र के इशारे पर राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश-JMM 

उन्होंने कहा की सुन्नत के हिसाब से शादियां होनी चाहिए। अगर 11 बजे से पहले बारात पहुंचती है तभी निकाह होगा अन्यथा फजर की नमाज के बाद ही काजी निकाह पढ़ाएंगे।

BFCL Kaizen Awards: रामगढ़ की इस कंपनी में कर्मचारियों के आइडिया...

BFCL Kaizen Awards: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों को उनके बेहतरीन 'काइज़ेन' (Kaizen) सुझावों और कार्यस्थल में लगातार सुधार की दिशा...

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

कटिहार : कटिहार में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बरारी थाना क्षेत्र के...

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...