‘राजनीतिक हकमारी पर वैश्य समाज का चिंतन, जुटे जिले भर के नेता’

गया : वैश्य समाज ने खुद की राजनीतिक उपेक्षा किए जाने के विरोध में बोधगया में चिंतन बैठक की। बैठक में जिले भर के वैश्य जाति और उनकी उपजातियों के नेता एकजुट हुए। नेताओं ने कहा कि जिसकी जितनी भागीदारी के तहत वैश्य समाज की राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों द्वारा हकमारी की जा रही है। वैश्य समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया जा रहा है। राजनीतिक भागीदारी दिए जाने के समय पर वे समाज से दूरी बना लेते हैं। लेकिन अब यह नहीं चलेगा। समाज खुद की ताकत को जान गया है। आने वाले समय में सम्मान जनक भागीदारी विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से नहीं दी गई तो समाज सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष संजय साव उर्फ संजू साव ने कहा कि बैठक का उद्देश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी की हो रही हकमारी के खिलाफ अपनी आवाज बुलन्द करना है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर वैश्य समाज देश की तरक्की में बढ़ चढ़ लर भाग लेता है लेकिन जब रणनीतिक हिस्सेदारी की बात आती है प्रदेश में वैश्य समाज को दरकिनार कर दिया जाता है। वैश्य समाज को उसकी आबादी के अनुसार उसे राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी ही चाहिए।

उन्होंने कहा कि लेकोसभा चुनाव से इस बैठक का कोई लेना देना नहीं है। बैठक का चिंतन आगामी विधान सभा चुनाव है। यदि हमारे समाज के बेटे को राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिली तो वैश्य समाज सभी राजनीतिक पार्टियों को अच्छी सबक सिखाएगा। उन्होंने कहा समाज एक मांग पत्र सभी राजनीतिक पार्टियों को शीघ्र ही सौंपेगी। ताकि समय रहते पार्टियां समाज हित में वाजिब निर्णय ले सके।

यह भी पढ़े : PM 16 को आएंगे गया, मांझी ने दी जानकारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...