Ranchi- खेत में सामूहिक दुष्कर्म-लोहरदगा जिले का नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र सेरेंगदाग के तुईमु में एक 50 वर्षीय महिला के साथ दो पुलिस कर्मियों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को भाजपा ने राज्य में गिरते कानून व्यवस्था की नमुना बतलाया है.
खेत में सामूहिक दुष्कर्म, वर्दी पर दाग
भाजपा प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि
हेमंत सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डुबी हुई है, यही कारण है कि सरकार का ध्यान कानून व्यवस्था की ओर नहीं है.
यहां बतला दें कि इस वारादात के महिला को गंभीर हालत में रिम्स रांची में भर्ती करवाया गया है.
बतलाया जा रहा है कि महिला जब घास काटने गयी थी
तब पुलिस के दो जवानों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया.
पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया गया.
जिसके बाद पीड़िता किसी प्रकार जान बचाकर अपना घर आयी,
उसके निजी अंगों से काफी मात्रा में रक्त श्राव हो रहा था.
जिसके बाद उसके पुत्र को फोन किया गया.
बेटे के आने के बाद रात्रि लगभग 2:00 बजे पीड़िता को सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती करवाया गया,
जहां से प्राथमिकी चिकित्सा के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया.
इस मामले में महिला थाना प्रभारी निविदा महतो ने बताया है कि
पीड़िता का बयान ले लिया गया है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है,
शीध्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

















