सहरसा में शौच के लिए गयी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

             

Sarhasa बिहरा थाना क्षेत्र की घटना- बिहरा थाना क्षेत्र से एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाने की खबर आयी है. बताया जा रहा है कि 12 मई की शाम पीड़िता  घर से कुछ दूर बासंबाड़ी में शौच करने गयी थी. इस बीच पहले ही घात लगाये रंजीत कुमार, चन्दन कुमार और राहुल कुमार ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपियों ने बलात्कार के दौरान उसका वीडियो भी बनाया.  

बिहरा थाना क्षेत्र से की घटना

इसके साथ ही वारदात की जानकारी परिजनों को देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गयी. पीड़िता ने इस मामले में स्थानीय थाने में आवदेन देकर न्याय की गुहार लगायी है. मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी बृजनंदन मेहता ने बताया कि वारदात की जानकारी मिली है, शौच के लिए बासवाड़ी जाने के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया है.

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द

महिला थानाध्यक्ष के द्वारा मामले की जांच की जा रही है. एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. जबकि दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसके साथ ही पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी मिल सकेगी. इधर सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, लोग मामले की जांच की मांग कर रहे हैं.

Mannan Mallik Death News: झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक...

Mannan Mallik Death News: धनबाद से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक, तथा झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया है।...

Giridih Murder Case: पुणे के सिया-केतन कांड जैसी वारदात, मंगेतर उर्मिला...

झारखंड के गिरिडीह में शादी से पहले मंगेतर उर्मिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर होने वाले पति नीरज की हत्या कर दी। पुलिस...

Koderma Love Story: प्रेमी से बिछड़ने पर नाबालिग का हाई वोल्टेज...

 कोडरमा में प्रेमी के साथ फरार नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस पर युवती ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घंटों हाई...