गैंगस्टर अनिल शर्मा को लाया गया रिम्स, कुछ दिन पहले आया था हार्ट अटैक

रांची: गैंगस्टर अनिल शर्मा को लाया गया रिम्स – पिछले तीन दशक से आतंक का पर्याय बन चुके व हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे रांची के गैंगस्टर अनिल शर्मा को कड़ी सुरक्षा के बीच रिम्स लाया गया है।

हजारीबाग स्थित जेपी कारा में बुधवार की सुबह चार बजे के करीब सीने में दर्द हुआ था। कारा चिकित्सकों ने जांच के बाद हार्ट अटैक की आशंका को देखते हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।

वहां के कैदी वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। इस बीच बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया है।

गैंगस्टर अनिल शर्मा को लाया गया रिम्स

रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के ओपीडी में चिकित्सक अनिल की गहन जांच कर रहे हैं। कार्डियोलोजी के डॉक्टर मृणाल अनिल शर्मा का ईलाज कर रहे हैं।

मालूम हो कि भोमा सिंह हत्याकांड में अनिल शर्मा सजायाफ्ता है। वह पिछले दो साल से केंद्रीय कारा हजारीबाग में सजा काट रहा है। इससे पहले उसे दुमका जेल से भारी सुरक्षा में हजारीबाग लाया गया था।

गैंगस्टर अनिल शर्मा को लाया गया रिम्स

उसे हाई सिक्योरिटी में रखा जाता है। गैंगस्टर पर जेल में रहते आपराधिक घटनाओं को अपने गुर्गों द्वारा अंजाम दिए जाने का आरोप लगने पर

दुमका केंद्रीय कारा से उसे 2021 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग में स्थानांतरित किया गया था। अनिल शर्मा 23 साल से जेल की सजा काट रहा है।

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...

Patna Women’s College MoU: पटना वीमेंस कॉलेज और जैव विविधता पर्षद...

Patna Women's College MoU: जैव विविधता संरक्षण, शोध और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पटना वीमेंस कॉलेज और बिहार राज्य जैव विविधता...