Advertisment

सांसद संजय यादव से रंगदारी मांगने वाला गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग गिरफ्तार

पटना : राजद के राज्यसभा सांसद व तेजस्वी यादव के बेहद करीबी संजय यादव से 20 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाला इंटरनेशनल मोस्ट वांटेड गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद अब पटना पुलिस इसको रिमांड पर लेगी। इंटरपोल के माध्यम से इसको भारत वापस लाया गया और सीबीआई की मदद से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने उसकी डिमांड पर लिया है। अब बिहार पुलिस भी जोगिंदर ग्योंग इसको रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन में इंटरनेशनल गैंगस्टर जोगिंदर गिओंग को गिरफ्तार किया। जोगिंदर लंबे समय से फिलीपींस में छुपकर अपराधों को अंजाम दे रहा था। जोगिंदर को फिलीपींस से डिपोर्ट कर भारत लाया गया। गैंगस्टर जोगिंदर गिओंग पर 15 आपराधिक मामलों में दोष साबित हो चुका है, जिनमें पांच हत्या के मामले भी शामिल हैं। वह काफी समय से फरार था और विदेश से अपनी गैंग को ऑपरेट कर रहा था।

यह भी पढ़े : ‘Hello, 20 करोड़ दो नहीं तो….’, तेजस्वी के करीबी राज्यसभा सांसद को आया फोन और

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...