सौतेली मां और सगे पिता ने की नाबालिग बेटी की हत्या, पुलिस ने जब…

गयाजी: गयाजी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक पिता ने अपनी पत्नी के साथ मिल कर नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गयाजी के इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज-इमामगंज सड़क स्थित कब्रिस्तान के समीप की है जहां किराये के मकान में रह रहे एक दंपत्ति ने अपनी ही नाबालिग बेटी की हत्या दुपट्टा से गला रेत कर दी।

बताया जा रहा कि मृतिका का पिता सगा था जबकि मां सौतेली थी। सौतेली बेटी और मां के बीच पिछले एक वर्ष से अनबन होते रहता था जिसके बाद उसने अपने पति के साथ मिल कर नाबालिग की हत्या कर दी। मामले में इमामगंज के एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि बीते 11 जुलाई की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोरी की हत्या कर किसी ने शव फेंक दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की और आसपास के लोगों से किशोरी के बारे में पता करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें – पटना मेयर के घर छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस, समर्थकों ने…

इसी दौरान लोगों ने बताया कि किशोरी की अपनी सौतेली मां से अनबन होते रहता था जबकि उसका पिता मनोज यादव बाहर कहीं काम करता है। अनबन की वजह से मृतिका की सौतेली मां ने अपने पति के साथ मिल कर उसकी हत्या कर दी और शव को कब्रिस्तान के समीप फेक दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले कर पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। फ़िलहाल पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   प्रशांत किशोर जानकारी लेकर बात करें…, मुंगेर में अरुण भारती ने तेजस्वी पर भी साधा निशाना…

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...