गढ़वा डाकघर घोटाला: ₹2.10 करोड़ गबन मामले में आरोपियों को झटका, अदालत ने डिस्चार्ज याचिका खारिज की

रांची: गढ़वा जिले के रमना डाकघर में ₹2.10 करोड़ के गबन मामले में आरोपी अश्विनी कुमार (भवनाथपुर), संजय कुमार गुप्ता (रमना) और विकास कुमार (हैदर नगर, पलामू) को बड़ा झटका लगा है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने उनकी ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने तीनों आरोपियों को आरोप गठन के दिन सशरीर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

इस मामले का मुख्य आरोपी रमना उप डाकघर का तत्कालीन उप डाकपाल कामेश्वर राम (सिलदाग, पलामू) है। आरोपियों पर रमना उप डाकघर में आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी और सरकारी धन के गबन का आरोप है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने आरडी खाते की परिपक्वता राशि को मिलते-जुलते नाम वाले बचत बैंक खातों में ट्रांसफर कर निकासी कर ली, जिससे सरकारी खजाने को ₹2,10,41,382 का नुकसान हुआ।

सीबीआई ने 2019 में हुए इस फर्जीवाड़े को लेकर 2022 में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब अदालत के आदेश के बाद आरोपियों पर कानूनी शिकंजा और कस गया है।

Video thumbnail
Jhrakhand LIVE : सदन में बड़ा बवाल, सीपी सिंह ने सरहुल को लेकर रखी मांग, वहीं जयराम महतो ने....
03:39:40
Video thumbnail
सदन में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने ऐसा क्यों कहा- "महिलाओं को बहुत कुछ सहना पड़ता है" LIVE
45:51
Video thumbnail
पक्ष विपक्ष सदन में गरजते हुए आमने -सामने , देखिए LIVE
59:35
Video thumbnail
सदन के 12वें दिन गिरिडीह हिंसा मामले को लेकर हंगामा LIVE | Jharkhand Budget Session | Holi Clash
31:36
Video thumbnail
नामकुम और गिरिडीह में हुए झड़प पर पक्ष विपक्ष ने क्या कहा, देखिए Live
01:44:50
Video thumbnail
गिरिडीह और नामकोम हिंसा मामले में क्या बोले जयराम,पूर्णिमा,सुदिव्य,राजेश,अनूप और इरफ़ान अंसारी LIVE
10:39:05
Video thumbnail
बोले चंपई, संथाल बांग्लादेशियों से पीड़ित, अब पूरे झारखंड में इसलिए आदिवासियों की घट रही संख्या
03:08
Video thumbnail
Jharkhand Budget 2025: आखिर क्यों सदन में जयराम महतो पढ़ाने लगे biology - LIVE
06:11:52
Video thumbnail
जयराम ने स्थानीयता नीति और सोनू मुंडा को ले कही बड़ी बात | Jharkhand News | Sonu Munda |1932 Khatiyan
03:32
Video thumbnail
झारखंड की दिनभर की बड़ी खबरें। Jharkhand News। Top News।(18-03-2025)
15:27