सरकारी विदेशी शराब दुकान से 12.77 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

रांची : जेपी मार्केट स्थित सरकारी विदेशी शराब दुकान में 14 मार्च की रात 11:20 बजे बड़ी चोरी की घटना घटी। चोरों ने 8.5 लाख रुपए नकद और 4.27 लाख रुपए की शराब समेत कुल 12.77 लाख की चोरी कर ली। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि दुकान का शटर और ग्रिल बिना ताला बंद किए छोड़ दिया गया था। मामले में धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

सीसीटीवी फुटेज से चोरी का खुलासा
दुकान के बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज में देखा गया कि रात 11:20 बजे दो लोग पैदल आए और बिना ताला तोड़े दुकान का शटर उठाया, ग्रिल खोली और कैश चेस्ट लेकर फरार हो गए। जांच में सामने आया कि दुकान में कार्यरत विक्रेताओं ने शटर और ग्रिल में ताला नहीं लगाया था, जिससे चोरों के लिए चोरी करना आसान हो गया।

विक्रेताओं की भूमिका संदिग्ध
इस मामले में दुकान में कार्यरत अंकित कुमार पांडेय, चितरंजन कुमार राय, चंदन कुमार सिंह और विमल कुमार की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस जांच और दुकान सील
रात 1:27 बजे उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने दुकान संचालक विपिन बिहारी कुमार को घटना की सूचना दी। विपिन तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारी एतवा उरांव और प्रदीप कुमार शर्मा पहले से मौजूद थे। चोरी की जांच के बाद रात अधिक होने के कारण दुकान को ताला लगाकर सील कर दिया गया।

कैश रिकॉर्ड की पुष्टि
15 मार्च को होली के कारण दुकान बंद रही। 16 मार्च को थाना प्रभारी की मौजूदगी में दुकान खोली गई। सरकारी पंजी के अनुसार, 14 मार्च को कुल 11,40,810 रुपए की बिक्री हुई थी, जिसमें 2,90,810 रुपए ऑनलाइन और 8,50,000 रुपए नकद थे।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...

Siwan RPF Wheat Theft: मालगाड़ी से गेहूं चोरी की कोशिश, RPF...

Siwan RPF Wheat Theft: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सीवान रेलवे यार्ड में मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए...