झारखंड बोर्ड: मैट्रिक और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जल्द शुरू, रिजल्ट मई के अंत तक संभावित

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक और इंटर (कला, विज्ञान और वाणिज्य) परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इसके लिए राज्यभर में 60 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।

उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों से मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाने का कार्य दो-तीन दिनों में पूरा किया जाएगा। इस बार मैट्रिक और इंटर परीक्षा में लगभग आठ लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इन उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 10,000 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है, जिसमें एग्जामिनर और हेड एग्जामिनर दोनों शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग 35 दिन लगेंगे और इस दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी। झारखंड बोर्ड (जैक) द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू हुई थी। इंटर की परीक्षाएं 3 मार्च तक चलीं, जबकि मैट्रिक परीक्षा 8 मार्च तक चली। हालांकि, मैट्रिक परीक्षा के दो प्रश्न पत्र लीक होने के कारण कुछ परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। वहीं, झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 8 मार्च से प्रायोगिक परीक्षाएं भी शुरू कर दी थीं, जो 25 मार्च तक चलेंगी।

फाइनल रिजल्ट प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाओं के अंकों को मिलाकर जारी किया जाएगा। लाखों छात्र अब अपने परिणाम के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...