मोतिहारी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, बक्सर दुकान में आग लगने के चलते 30 लाख की संपत्ति जलकर राख

मोतिहारी/बक्सर : मोतिहारी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। जबकि बक्सर दुकान में आग लगने के चलते 30 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ इलाके के सब्जी बाजार के समीप उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई व लोग अपने घरों से बाहर निकल आए

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और आग पूरे घर में फैल गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

Motihari Aag 1 1 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही अग्निश्मन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया

घटना की सूचना मिलते ही अग्निश्मन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि तब तक आग ने घर के अधिकांश हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था। आग बुझाने के दौरान एक अग्निश्मन कर्मी भी घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। आग की इस घटना में पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ितों ने बताया कि घर में रखा नगद पैसा, गहने, कपड़े, फर्नीचर समेत लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया।

Motihari Aag 2 22Scope News

आग की वजह से उनके पास अब कुछ भी नहीं बचा है और वे पूरी तरह से बेघर एवं असहाय हो गए हैं

उन्होंने कहा कि आग की वजह से उनके पास अब कुछ भी नहीं बचा है और वे पूरी तरह से बेघर एवं असहाय हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोतिहारी नगर निगम के उपमहापौर लाल बाबू गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि नगर निगम एवं प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Motihari Aag 3 22Scope News

सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजे और राहत राशि को दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों व नगर निगम के सीईओ से बातचीत की जाएगी

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजे और राहत राशि को दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों व नगर निगम के सीईओ से बातचीत की जाएगी। ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। फिलहाल अग्निश्मन विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं प्रशासन भी नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में जुट गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग गैस सिलेंडर के उपयोग में अतिरिक्त सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं।

Motihari Aag 4 22Scope News

Motihari Aag 5 1 22Scope News

बक्सर में किराना दुकान में भीषण आग लगने से लगभग 30 लाख की संपत्ति जलकर खाक

नगर के व्यस्त गोला बाजार इलाके में मंगलवार की देर रात अचानक एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से लगभग 30 लाख मूल्य के सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना को लेकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना पोस्ट ऑफिस के ठीक सामने स्थित लल्लू केशरी की किराना दुकान में रात करीब 10:30 बजे हुई। दुकान से उठती तेज आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।

Buxar Aag 22Scope News

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। उपरोक्त सारे घटना के चलते दुकान मालिक लालू केसरी का दुकान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।

Buxar Aag 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने आधे घंटे में पाया काबू

सोहराब आलम और धीरज कुमार की रिपोर्ट

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...