Kankarbagh में गैस वेंडर के सिर में मारी गोली

Kankarbagh: बिहार सहित राजधानी पटना में क्राइम का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। अपराधी आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चकमा दे रहे हैं। ताजा घटना राजधानी पटना से है। पटना के कंकड़बाग में गैस वेंडर के सिर में अपराधियों ने गोली मारी। एलआईजी पार्क के पास गैस वेंडर के सिर में गोली मारी।

Kankarbagh में गैस वेंडर के सिर में मारी गोली

बता दें कि बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। अनामिका गैस एजेंसी के वेंडर रंजीत को गोली मारी गई है। घायल वेंडर रंजीत राम का अस्पताल में उपचार जारी है। मामले की जांच में कंकड़बाग थाने की पुलिस जुट गई है। गोली चलने और हत्या की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगो में आक्रोश ज्यादा है। लोगों ने शव को लेकर कंकड़बाग टेम्पु स्टेंड के पास मेन रोड को जाम किया। वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा बुझा कर यातायात को चालू किया। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना पीएमसीएच भेजा।

यह भी पढ़े : पटना रेल पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मुख्य सरगना गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...